खेल की खबरें | सलिल अरोड़ा ने पहले मैच में शतक जड़कर पंजाब को संकट से निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार पदार्पण करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने 101 रन बनाकर मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच के पहले दिन शुक्रवार को पंजाब को शुरूआती झटकों से निकालते हुए सात विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया ।

मुल्लांपुर, 18 अक्टूबर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार पदार्पण करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने 101 रन बनाकर मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच के पहले दिन शुक्रवार को पंजाब को शुरूआती झटकों से निकालते हुए सात विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया ।

सातवें नंबर पर उतरे अरोड़ा ने सुखविंदर सिंह (96 गेंद में 64 रन) के साथ 100 रन की अटूट साझेदारी की । पंजाब ने सात विकेट पर 154 रन से उबरकर अच्छा स्कोर बनाया ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने दोनों सलामी बल्लेबाजों अभय चौधरी (0) और जसकरणवीर सिंह पॉल (15) के विकेट आठ ओवरों के भीतर ही गंवा दिये ।

नमन धीर (सात), पुखराज मान (एक), अनमोलप्रीत सिंह (25) , कृष भगत (27) और कप्तान मयंक मार्कंडेय (सात) भी सस्ते में आउट हो गए ।

अरोड़ा ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े ।

मध्यप्रदेश के लिये कुमार कार्तिकेय ने 43 रन देकर दो विकेट लिये जबकि आवेश खान, सारांश जैन, अनुभव अग्रवाल, कुलवंत खेजरोलिया और शुभम शर्मा को एक एक विकेट मिला ।

अलूर में केरल ने कर्नाटक के खिलाफ बिना किसी नुकसान के 88 रन बना लिये थे जब खराब रोशनी के कारण खेल बंद करना पड़ा ।

रोहन कुन्नुम्मल 57 और वत्सल गौड 31 रन बनाकर खेल रहे थे ।

लखनऊ में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ छह विकेट पर 242 रन बना लिये । हिमांशु राणा ने 114 और अंकित कुमार ने 77 रन बनाये । उप्र के लिये शिवम शर्मा ने तीन विकेट लिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\