जरुरी जानकारी | प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 12,930.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 12,930.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि बेहतर मांग की वजह से उसकी बिक्री बुकिंग बढ़ी है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान ग्राहकों से उसका कुल संग्रह भी 31 प्रतिशत बढ़कर 9,805.5 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 1.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में फैले 9,600 से अधिक घरों की बिक्री की। पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की नई पेशकश 57 प्रतिशत बढ़कर 2.63 करोड़ वर्ग फुट हो गई।

प्रेस्टीज एस्टेट्स की वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के दौरान बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,888.8 करोड़ रुपये रही। वहीं इस दौरान ग्राहकों से इसका संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 2,763.3 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी का अब तक का सर्वाधिक तिमाही संग्रह रहा।

प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा, ‘‘कंपनी ने पिछले एक साल में महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की है। बिक्री, संग्रह, नयी पेशकश और परियोजनाओं की पूर्णता पिछले साल के स्तर से कहीं अधिक है।’

प्रेस्टीज ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वेंकट के नारायण ने कहा, ‘‘हमने वित्त वर्ष 2022-23 में 12,930 करोड़ रुपये की उच्चतम बिक्री की है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की 10,382 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी