खेल की खबरें | सकलेन ने गेंदबाजों के लिए कोहनी के 15 डिग्री के नियम की समीक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंदबाजों के लिए कोहनी मोड़ने की मौजूदा 15 डिग्री की सीमा को हटा दे। सकलेन लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उच्च प्रदर्शन केंद्र में मुख्य कोच हैं। उन्होंने कहा कि यह नियम युवाओं को ऑफ स्पिन गेंदबाजी कला को अपनाने से हतोत्साहित कर रहा है।

कराची, 20 जुलाई पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) गेंदबाजों के लिए कोहनी मोड़ने की मौजूदा 15 डिग्री की सीमा को हटा दे। सकलेन लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उच्च प्रदर्शन केंद्र में मुख्य कोच हैं। उन्होंने कहा कि यह नियम युवाओं को ऑफ स्पिन गेंदबाजी कला को अपनाने से हतोत्साहित कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानना चाहता हूं कि आईसीसी के विशेषज्ञ गेंदबाजों को केवल 15 डिग्री तक कोहनी मोड़ने की अनुमति देने के निष्कर्ष पर कैसे पहुंचे। क्या उन्होंने एशियाई खिलाड़ियों, कैरेबियाई खिलाड़ियों या किसी अन्य पर शोध किया क्योंकि हर कोई अलग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खिलाड़ियों का शरीर कैरेबियाई या इंग्लैंड के खिलाड़ियों से थोड़ा अलग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि आईसीसी को इस कानून की समीक्षा करनी चाहिए क्योंकि 15 डिग्री की सीमा बहुत कम है। यह ऑफ स्पिन गेंदबाजी की कला से खिलाड़ियों को हतोत्साहित कर रहा है’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं कि कानून के तहत भी कोई ‘ऑफ-स्पिन’, ‘दूसरा’ और ‘टॉप स्पिन’ गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन जब से यह नियम सामने आया है, मैंने ऐसे खिलाड़ी देखे हैं जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन अब लेग स्पिनर या कलाई के स्पिनर बन गए हैं।’’

क्रिकेट में ‘दूसरा’ गेंद को लोकप्रिय बनाने वाले सकलेन ने टेस्ट में 208 और एकदिवसीय में 288 विकेट लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\