खेल की खबरें | साइना, श्रीकांत मलेशिया ओपन के पहले दौर से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

कुआलालंपुर, 10 जनवरी भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत सत्र के पहले मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

दो बार राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन रही साइना को चीन की हान यूइ ने 21 . 12, 17 . 21, 21 . 12 से हराया । चोटों और खराब फॉर्म के कारण साइना पिछले साल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी ।

पहला मैच हारने के बाद साइना विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर खिसक गई ।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को जापान के गैर वरीय केंता निशिमोतो ने 21 . 19, 21 . 14 से हराया । खराब फॉर्म से जूझ रहे विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता श्रीकांत 42 मिनट में हार गए ।

पहले गेम में उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन निशिमोतो ने बढत बना ली । दूसरे गेम में स्कोर एक समय 12 . 12 से बराबर था लेकिन उसके बाद से जापानी खिलाड़ी ने शिकंजा कस लिया ।

आकर्षि कश्यप भी चीनी ताइपै की वेन चि सू से 10 . 21, 8 . 21 से हारकर पहले दौर से बाहर हो गई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू