देश की खबरें | नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए: आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
लखनऊ, 23 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सोमवार को ‘उत्तर प्रदेश नाव दुर्घटना प्रबन्धन, न्यूनीकरण एवं सुरक्षा नीति-2020’ का प्रस्तुतीकरण किया गया।
यह भी पढ़े | Maharashtra: ठाणे में MNS नेता जमील शेख की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि नाविकों का भुगतान समय से कराया जाए और उन्हें जीवनरक्षक जैकेट तथा पतवार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नई नौका खरीदने तथा पुरानी नौका में इंजन लगाने के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाए।
यह भी पढ़े | Building Collapses in Kanpur: कानपुर के कुली बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, कोई हताहत नहीं.
एक सरकारी बयान के मुताबिक प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को राहत आयुक्त संजय गोयल ने नाव दुर्घटना प्रबन्धन हेतु वर्तमान व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रस्तुतीकरण के अवलोकन के बाद मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश नाव दुर्घटना प्रबन्धन, न्यूनीकरण एवं सुरक्षा नीति-2020’ में आवश्यक बदलाव करते हुए इसे शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)