देश की खबरें | दिल्ली में वित्तीय विवाद को लेकर साहूकार की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में 26 वर्षीय साहूकार की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। साहूकार का उस व्यक्ति के साथ कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दिल्ली में 26 वर्षीय साहूकार की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। साहूकार का उस व्यक्ति के साथ कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक साहूकार की पहचान अविनाश के रूप में की गयी है, जिसकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में आरोपी विक्की को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह घटना बुधवार रात दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में हुई।

पुलिस के मुताबिक अविनाश, विक्की और कुछ अन्य लोग दक्षिणपुरी इलाके में थे, जब दोनों के बीच पैसों को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद विक्की ने तमंचा निकालकर अविनाश के सिर में गोली मार दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल अविनाश को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अविनाश, जो साहूकार था, उसका विक्की के साथ वित्तीय विवाद था, जो उसी इलाके में रहता था।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिटा मैरी जयकर ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 302 (हत्या) के अलावा शस्त्र अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज