खेल की खबरें | सैफ अंडर-19 महिला फाइनल: भारत का सामना मजबूत बांग्लादेश से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को यहां जब सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी तो उसकी निगाह मिथक तोड़कर खिताब हासिल करने पर होगी।

ढाका, सात फरवरी भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार को यहां जब सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में मेजबान बांग्लादेश से भिड़ेगी तो उसकी निगाह मिथक तोड़कर खिताब हासिल करने पर होगी।

भारत में महिला फुटबॉल में सुधार के बावजूद आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

भारतीय महिला टीम को सैफ प्रतियोगिताओं में एक से अधिक बार खिताब से हाथ धोना पड़ा था। वह पिछले साल ही सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के फाइनल में बांग्लादेश से हार गयी थी।

ऐसे में भारतीय टीम के पास अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का यह शानदार मौका है।

भारतीय टीम ने वर्तमान प्रतियोगिता में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने ग्रुप चरण में भूटान (10-0) और नेपाल (4-0) को आसानी से हराया था लेकिन बांग्लादेश से वह एकमात्र गोल से हार गयी थी। भारतीय टीम ने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण फाइनल में जगह बनाई।

भारत अब बदला चुकता करने के लिए मैदान पर उतरेगा लेकिन बांग्लादेश को पराजित करना इतना आसान नहीं है।

भारतीय टीम की मुख्य कोच शुक्ला दत्ता कहा,‘‘भारतीय टीम पिछले तीन साल से बांग्लादेश से हार रही है और यह अच्छा नहीं है लेकिन अब हमारे पास इसे बदलने का मौका है। दोनों टीम अपनी तरफ से समान प्रयास करेंगी लेकिन जो टीम पहला गोल करेगी उसकी जीत की संभावना अधिक होगी। पहला गोल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें