देश की खबरें | केरल में सुरक्षित क्षेत्र परियोजना सफल, सबरीमला मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर में इस साल का मंडला-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन आधा पूरा हो चुका है और श्रद्धालु तीर्थयात्रा के मार्ग पर सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) द्वारा कार्यान्वित सुरक्षित क्षेत्र परियोजना के कारण संभव हो सका है।

पथानमथिट्टा, आठ दिसंबर केरल में सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर में इस साल का मंडला-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन आधा पूरा हो चुका है और श्रद्धालु तीर्थयात्रा के मार्ग पर सुरक्षित यात्रा का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) द्वारा कार्यान्वित सुरक्षित क्षेत्र परियोजना के कारण संभव हो सका है।

अधिकारियों के अनुसार सबरीमला मार्ग पर पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है।

सरकार की ओर से रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पिछले 21 दिनों में इलावुंकल, एरुमेली और कुट्टीक्कनम क्षेत्रों के 400 किलोमीटर के दायरे में कुल 38 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो क्रमशः पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में आते हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों को मामूली चोंटे आईं हैं।

यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है, जब 60 दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें दो लोगों की मौत भी हुई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2023 में अकेले एरुमेली और कुट्टीकनम में क्रमशः 22 और 26 दुर्घटनाएं हुईं थी।

इडुक्की प्रवर्तन आरटीओ के के राजीव ने कहा कि इन दुर्घटनाओं में कमी का कारण गश्त में तेजी, सड़क की स्थिति में सुधार और अनुकूल मौसम है।

विज्ञप्ति के मुताबिक मोटर वाहन विभाग और केरल सड़क सुरक्षा प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास सेफ जोन परियोजना ने एलावुनकल, कुट्टीकनम और एरुमेली में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 24 दस्ते तैनात किए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस सीजन में अब तक तीर्थयात्रा मार्ग से छोटे और बड़े लगभग 40 लाख वाहन गुजर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\