Pakistan: पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हैं- व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से लोगों की मौत और तबाही पर दुख जताया है. बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं.

White House (Photo Credits: wikimedia commons)

वाशिंगटन, 1 सितंबर : व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान में भीषण बाढ़ से लोगों की मौत और तबाही पर दुख जताया है. बारिश के कारण आई बाढ़ ने पूरे पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 1,100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3.3 करोड़ लोग विस्थापित हो गए हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरेन जीन-पियरे ने बुधवार को यहां अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के परिणामस्वरूप जनजीवन को हुए भारी नुकसान और विनाश से आहत हैं.

हम प्रभावित सभी व्यक्तियों और परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. अमेरिका भीषण बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल, यूएसएआईडी ने घोषणा की कि वह भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मानवीय सहायता में अतिरिक्त तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर प्रदान कर रहा है.....’’ पियरे ने कहा कि यूएसएआईडी के एक आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ भी बाढ़ के प्रभाव का आकलन करने के लिए इस्लामाबाद में हैं. यह भी पढ़ें : इटली में बढ़ा महंगाई का डर, 8.4 फीसदी अधिक होकर नई ऊंचाईयों पर पहुंची

पियरे ने कहा, ‘‘अमेरिका, पाकिस्तान के लोगों का एक मजबूत समर्थक रहा है और आगे भी रहेगा. हम पाकिस्तान को सबसे अधिक मानवीय सहायता देते हैं और हमने 3.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की है. हम पाकिस्तान में हालात की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेंगे. इस भयावह त्रासदी के बाद सहायता की और जरूरत है.’’ इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने प्रशासन से पाकिस्तान को और अधिक मानवीय सहायता भेजने का आग्रह किया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड