देश की खबरें | शिअद ने भाजपा पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति पर नियंत्रण की कोशिश करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने के कुछ घंटे बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समिति पर नियंत्रण का प्रयास करने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 31 दिसंबर मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने के कुछ घंटे बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समिति पर नियंत्रण का प्रयास करने का आरोप लगाया।

सिरसा इससे पहले शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने प्रशासनिक मुद्दों को हल करने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और जनवरी में होने वाले चुनावों में एक नया अध्यक्ष चुने जाने तक वह गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख बने रहेंगे।

शिअद ने यहां एक बयान में भाजपा के 'प्रयास' को सिखों के धार्मिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप बताया।

शिअद नेताओं बलविंदर सिंह भूंदर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा और दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा डीएसजीएमसी के अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा वापस लेने का ताजा कदम भाजपा के इशारे पर उठाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धार्मिक निकाय पर नियंत्रण करने के इस प्रयास के पीछे पार्टी है।’’

सिरसा के इस कदम को ‘अनैतिक’ करार देते हुए शिअद के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सिख समुदाय इसे 'सहन' नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि यह कदम ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now