देश की खबरें | बेअदबी मामले: पंजाब सरकार ने आर एस बैंस को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने बेअदबी और पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजविंदर सिंह बैंस को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

चंडीगढ़, एक अक्टूबर पंजाब सरकार ने बेअदबी और पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजविंदर सिंह बैंस को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि नव नियुक्त विशेष लोक अभियोजक को इन मामलों में राज्य सरकार की ओर से पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अलावा निचली अदालत/अदालतों में उपस्थित होने का अधिकार दिया गया है। रंधावा के पास गृह विभाग की भी जिम्मेदारी है।

बैंस 2015 के बेअदबी से संबंधित मामलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें फरीदकोट में पुलिस गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं।

विशेष अभियोजक नियुक्त करने के कदम को नवजोत सिंह सिद्धू को शांत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू बेअदबी और पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने की मांग करते रहे हैं।

उन्होंने पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी के वकील एपीएस देओल को ‘एजी’ बनाने पर सवाल उठाया था।

पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा शासन के दौरान 2015 में फरीदकोट जिले में कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना हुई थी।

बेअदबी की घटनाओं के बाद विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे और पुलिस ने फरीदकोट के कोटकपूरा तथा बहबल कलां में गोलियां चलाई थीं। 2015 में बहबल कलां में पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now