देश की खबरें | मोनाको डायमंड लीग के दौरान साबले को ‘मामूली चोट’ लगी, एक-दो हफ्तों में ठीक हो जाएंगे: कोच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले को दो दिन पहले मोनाको डायमंड लीग के दौरान गिरने के कारण मामूली चोट लगी है लेकिन उनके लंबे समय के कोच अमरीश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

नयी दिल्ली, 13 जुलाई अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले को दो दिन पहले मोनाको डायमंड लीग के दौरान गिरने के कारण मामूली चोट लगी है लेकिन उनके लंबे समय के कोच अमरीश कुमार ने रविवार को कहा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

एशियाई खेलों के चैंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी साबले शुक्रवार को पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा पूरी नहीं कर पाए क्योंकि दौड़ के शुरुआती दौर में ही पानी में कूदते समय वह गिर गए। दौड़ से बाहर निकलते समय उन्हें घुटने के पिछले हिस्से से अपनी जांघ के निचले हिस्से को पकड़े हुए देखा गया।

पुणे स्थित सैन्य खेल संस्थान में कार्यरत कुमार ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘साबले को घुटने के आसपास मामूली चोट लगी है। वह आराम करेंगे और अधिक से अधिक एक या दो हफ्तों में ठीक हो जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (साबले) अपने आगे चल रहे धावक को बचाने की कोशिश कर रहे थे जो पानी की बाधा को पार कर गया। ऐसा करते हुए वह खुद गिर गया। दौड़ में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। ’’

उसके आगे चल रहा एथलीट संतुलन खो बैठा और गिर गया जिससे साबले भी लड़खड़ा गए।

कुमार ने ही 2012 में भारतीय सेना में शामिल होने के बाद साबले की प्रतिभा देखी थी और 2017 में उन्हें क्रॉस कंट्री से स्टीपलचेज में भाग लेने को कहा तथा उसे एक शीर्ष एथलीट बनाया।

इस सत्र में तीन क्रॉस कंट्री मुकाबलों में उनके सिर्फ एक अंक हैं जिससे 30 वर्षीय साबले के लिए 27-28 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली क्रॉस कंट्री फाइनल में जगह बनाना मुश्किल होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी