खेल की खबरें | साबले केकियाओ डायमंड लीग के 3000 मीटर स्टीपलचेज में आठवें स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले शनिवार को यहां डायमंड लीग मीट की सत्र के दूसरे आयोजन में आठवें स्थान पर रहे।

केकियाओ (चीन), तीन मई भारत के शीर्ष 3000 मीटर स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले शनिवार को यहां डायमंड लीग मीट की सत्र के दूसरे आयोजन में आठवें स्थान पर रहे।

तीस साल के इस धावक ने मौजूदा सत्र की अपनी दूसरी स्पर्धा में आठ मिनट 23.85 सेकंड का समय निकाला। उन्होंने 26 अप्रैल को शियामेन डायमंड लीग के मुकाबले एक सेकंड अधिक समय लिया लेकिन उसकी तुलना में पांच स्थान ऊपर रहे।

साबले ने शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले शियामेन  डायमंड लीग मीट में आठ मिनट 22.59 सेकंड के समय के साथ 13वां स्थान हासिल किया था।

इथियोपिया के अब्राहम सिमे (आठ मिनट 07.82 सेकंड) ने शनिवार की रेस को अपने नाम किया जबकि कीनिया के एडमंड सेरेम (आठ मिनट 08.68 सेकंड) और साइमन किप्रॉप कोएच (आठ मिनट 09.05 सेकंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के सौफियाने अल बक्काली को शियामेन में पछाड़कर उलटफेर करने वाले इथोपिया के सैमुअल फिरेवु ने आठ मिनट 11.18 सेकंड के समय के साथ छठा स्थान हासिल किया।

 अल बक्काली ने डायमंड लीग के इस चरण में भाग नहीं लिया।

राष्ट्रीय रिकार्डधारी साबले पिछले साल सितंबर में डायमंड लीग फाइनल के बाद दूसरी बार खेल रहे थे । वह सितंबर में डायमंड लीग फाइनल में वह आठ मिनट 17.09 सेकंड का समय निकालकर नौवें स्थान पर रहे थे ।

उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड आठ मिनट 09.91 सेकंड है। वह पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14.18 सेकंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट