विदेश की खबरें | रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने कांगो के खनिज समृद्ध पूर्वी क्षेत्र के दूसरे प्रमुख शहर पर कब्जा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विद्रोही समूह ‘एम23’ ने पुष्टि की है कि उसके लड़ाके बुकावु शहर में हैं और कांगो की सेना के शहर से जाने के बाद उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिम्मा लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विद्रोही समूह ‘एम23’ ने पुष्टि की है कि उसके लड़ाके बुकावु शहर में हैं और कांगो की सेना के शहर से जाने के बाद उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिम्मा लिया है।

‘द कांगो रिवर अलायंस’ ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने 13 लाख की आबादी वाले शहर बुकावु में सुरक्षा चुनौतियों को हल करने और ‘‘बुकावु की जनता की सहायता करने का निर्णय लिया है।’’

‘द कांगो रिवर अलायंस’ विद्रोही समूहों का संगठन है जिसमें ‘एम23’ भी शामिल है।

संगठन के प्रवक्ता लॉरेंस कान्यूका ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे बल लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, जिससे पूरी आबादी संतुष्ट है।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी बलों ने विद्रोहियों से कोई खास संघर्ष नहीं किया और यहां एक भी सैनिक मौजूद नहीं है। शनिवार को हजारों नागरिकों के साथ कई सैनिक भागते हुए देखे गए थे।

‘एम23’ के एक चरमपंथी बर्नार्ड महेशे बयामुंगू ने बुकावु में दक्षिण किवु के गवर्नर कार्यालय के सामने खड़े होकर निवासियों से कहा कि वे ‘‘जंगल’’ में रह रहे हैं।

उसने कहा,‘‘ हम पुराने शासन की अव्यवस्था को दुरुस्त करने जा रहे हैं।

कांगो के संचार मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में पहली बार स्वीकार किया कि बुकावु पर ‘‘कब्जा’’ कर लिया गया है और कहा कि सरकार क्षेत्र में व्यवस्था बहाल करने के हर संभव प्रयास कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\