विदेश की खबरें | रूस के रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की आशंका ‘वास्तविक खतरा’ है: बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने बुधवार को रवाना होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकने की आशंका एक ‘‘वास्तविक खतरा’’ है।

बाइडन ने बुधवार को रवाना होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन युद्ध में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकने की आशंका एक ‘‘वास्तविक खतरा’’ है।

उन्होंने कहा कि वह इस विषय पर बृहस्पतिवार को नेताओं से बातचीत करेंगे।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन में रूस रासायनिक या परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

बाइडन का पहला पड़ाव ब्रसेल्स है, जहां वह उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आपात शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह यूरोपीय संघ और जी7 समूह की बैठकों में भी भाग लेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन नाटो की एक आपात बैठक में शिरकत करेंगे, जिसमें नाटो के 29 अन्य सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा था,‘‘ वह जी-7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे और यूरोपीय परिषद के सत्र के दौरान 27 सदस्यीय ईयू के नेताओं को संबोधित करेंग। वह यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के अगले चरण को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।’’

बाइडन ब्रसेल्स से पोलैंड रवाना होंगे, जहां वह नाटो क्षेत्र की रक्षा करने में मदद कर रहे अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात करेंगे और वह मानवीय सहायता में शामिल विशेषज्ञों से भी मिलेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now