जरुरी जानकारी | रूस के केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में की 3.5 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुबल सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 101 रुबल प्रति डॉलर पर आ गया था। इस तरह वर्ष 2023 की शुरुआत से अब तक रुबल का डॉलर के मुकाबले मूल्य एक तिहाई तक गिर चुका है। यह पिछले 17 महीनों में रुबल का निम्नतम स्तर है।

रुबल सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 101 रुबल प्रति डॉलर पर आ गया था। इस तरह वर्ष 2023 की शुरुआत से अब तक रुबल का डॉलर के मुकाबले मूल्य एक तिहाई तक गिर चुका है। यह पिछले 17 महीनों में रुबल का निम्नतम स्तर है।

ऐसी परिस्थिति में रूसी केंद्रीय बैंक के निदेशक मंडल की आपात बैठक में नीतिगत ब्याज दर में 3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया गया। अब ब्याज दर 12 प्रतिशत पर जा पहुंची है।

रूसी केंद्रीय बैंक ने एक बयान में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ मांग आर्थिक उत्पादन बढ़ा पाने की क्षमता से आगे निकल गई है जिससे मुद्रास्फीति बढ़ी है और रुबल की विनिमय दर भी प्रभावित हुई है।’’

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूस पर अमेरिका व कई पश्चिमी देशों ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इससे रूस की आर्थिक गतिविधियों खासकर निर्यात पर असर पड़ा है।

रूस का केंद्रीय बैंक इस कदम से उधारी की लागत को बढ़ाकर कीमतों में तेजी के दौर से निपटना चाहता है। इससे पहले जुलाई में भी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में एक प्रतिशत की वृद्धि की थी।

एपी प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी