विदेश की खबरें | अंतरिक्ष में पहली फिल्म बनाने के लिए रवाना हुआ रूसी दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को मंगलवार को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं। उनका यान सोयुज एमएस-19 तय कार्यक्रम के अनुसार कजाखस्तान के बैकोनूर स्थित रूसी अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केन्द्र से दोपहर एक बज कर 55 मिनट पर रवाना हुआ।

अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द और निर्देशक क्लिम शिपेन्को मंगलवार को रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुए। उनके साथ तीन अंतरिक्ष यात्राएं पूरी कर चुके अनुभवी यात्री एंतन शकाप्लेरोव भी गए हैं। उनका यान सोयुज एमएस-19 तय कार्यक्रम के अनुसार कजाखस्तान के बैकोनूर स्थित रूसी अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण केन्द्र से दोपहर एक बज कर 55 मिनट पर रवाना हुआ।

अंतरिक्ष अधिकारियों ने बताया कि यान पर सवार सभी सदस्य ठीक महसूस कर रहे थे और यान की सभी प्रणालियां सामान्य रूप से काम कर रही थीं।

अभिनेत्री यूलिया और निर्देशक शिपेन्को एक नयी फिल्म ‘चैलेंज’ का एक हिस्सा वहां फिल्माएंगे। फिल्म में, डॉक्टर की भूमिका निभा रही यूलिया दिल की बीमारी से जूझ रहे क्रू के एक सदस्य अर्थात अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन जाती हैं।

ये लोग 12 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद दूसरे अंतरिक्ष यात्री के साथ वापस लौटेंगे।

उड़ान भरने से पहले सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में अभिनेत्री यूलिया पेरेसील्द ने यह स्वीकार किया कि प्रशिक्षण के दौरान कड़ा अनुशासन और बेहद कठिन प्रशिक्षण से तालमेल बनाना मुश्किल था।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह मानसिक, शारीरिक और सभी रूपों में मुश्किल था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि एक बार हम लक्ष्य प्राप्त कर लें, तो सब कुछ इतना मुश्किल नहीं लगेगा और हमें यह सब सिर्फ एक मुस्कुराहट के साथ याद रहेगा।’’

व्यावसायिक रूप से सफल कई फिल्में बना चुके शिपेन्को (38) ने भी महज चार महीने में अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने के उनके प्रशिक्षण को बहुत कठिन बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि पहले प्रयास में हम बहुत कुछ नहीं कर सकते, और कई बार तीसरे प्रयास में भी, लेकिन यह सामान्य बात है।’’

रूस के सरकारी अंतरिक्ष कॉरपोरेशन रोसकॉसमोस के प्रमुख दमित्रि रोगोजिन इस परियोजना को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में रूसी मीडिया की आलोचनाओं को खारिज करते हुए इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के लिए गौरव की बात कहा।

कुछ लोगों ने टिप्पणी की है कि फिल्म परियोजना से अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सदस्यों को दिक्कत होगी और अंतरिक्ष स्टेशन के रूसी हिस्से में शूटिंग मुश्किल भी हो सकती है क्योंकि अमेरिकी हिस्से के मुकाबले यह छोटा है। जुलाई में नया रूसी मॉड्यूल ‘नौका’ स्टेशन में जोड़ा गया है लेकिन वह अभी तक पूरी तरह से स्टेशन के साथ नहीं जुड़ा है।

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने के बाद तीनों नये यात्री वहां पहले से मौजूद यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के थॉमस पेस्केट, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों मार्क वांडे हेई, शान किमबरॉ और मेगन मैकऑर्थर, रोसकॉसमॉस के ओलेग नोवित्स्की और पोत्र दुब्रोव और जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अकी होशिदे से मिलेंगे।

रोसकॉसमॉस के ओलेग नोवित्स्की ‘चैलेंज’ में बीमार अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाएंगे और वह 17 अक्टूबर को पृथ्वी पर लौट रहे सोयुज के कैप्टन भी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\