विदेश की खबरें | विकिरण के कारण चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र छोड़ रहे हैं रूसी सैनिक : यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, बृहस्पतिवार को कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है।

इस बीच, बृहस्पतिवार को कीव के बाहरी इलाकों और अन्य मोर्चों पर रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है।

परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी एनर्जोएटम ने कहा कि रूसी सेना नजदीक के शहर स्लावुटिक को छोड़ने की भी तैयारी कर रही है, जहां परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारी रहते हैं।

एनर्जोएटम के मुताबिक प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि रूसी सैनिकों ने चेर्नोबिल संयंत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में रेड फॉरेस्ट इलाके में खाईयां खोदी थीं, जिसके परिणामस्वरूप रूसी सैनिकों को विकिरण का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 1986 में एक भीषण परमाणु हादसा हुआ था।

एनर्जोएटम ने बताया कि विकिरण की शुरुआती समस्या का सामना करने के तुरंत बाद रूसी सैनिकों ने उस जगह को छोड़ने का फैसला लिया। विकिरण के कारण रूसी सैनिक बीमार पड़ने लगे और इसके बाद चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को छोड़ने का फैसला लिया गया।

रूस की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\