विदेश की खबरें | रूस के स्कूल में गोलीबारी, नौ लोगों की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि उदमुर्तिया की राजधानी इझेवस्क के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मियों, दो शिक्षकों और पांच छात्रों की मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस की जांच समिति ने ऑनलाइन जारी एक बयान में बताया कि उदमुर्तिया की राजधानी इझेवस्क के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मियों, दो शिक्षकों और पांच छात्रों की मौत हो गई।

उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जांद्र ब्रेचालोव ने एक वीडियो जारी करके बताया कि अज्ञात बंदूकधारी ने स्वयं को भी गोली मार ली।

जिस स्कूल में हमला हुआ है, उसमें पहली से 11वीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था।

इझेवस्क में करीब 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को से करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now