विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया में रूसी व्यक्ति पर आतंकवादी समूह की मदद करने का लगा आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि सैकरामेंटो में रहने वाले 34 वर्षीय मुरत कुराशेव पर फेडरल ग्रांड ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को अभियोग लगाया।
अधिकारियों ने बताया कि सैकरामेंटो में रहने वाले 34 वर्षीय मुरत कुराशेव पर फेडरल ग्रांड ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को अभियोग लगाया।
उन्होंने बताया कि कुराशेव अभी हिरासत में है और आरोप साबित होने पर उसे 20 साल संघीय कारागार में बिताने पड़ सकते हैं।
हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कुराशेव का क्या कोई वकील है जो उसका पक्ष रख सके।
अधिकारियों ने बताया कि कुराशेव रूसी नागरिक है और संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन ‘‘हयात तहरीर अल-शाम’’ को वित्तीय मदद सहित ‘‘साजो सामान एवं संसाधन’ मुहैया कराने की कोशिश करने का अभियोग लगाया गया है।
हालांकि, अभियोग में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कुराशेव पर जिस संगठन की मदद करने का आरोप लगा है वह सीरिया में राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से बेदखल करना चाहता है और उसने आत्मघाती हमले किए है।
हयात तहरीर अल-शाम को अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में डाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)