विदेश की खबरें | रूसी ड्रोन, मिसाइलों ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव को निशाना बनाया; तीन लोगों की मौत: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी बमबारी में घातक हवाई ‘ग्लाइड बम’ भी इस्तेमाल किए गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूसी बमबारी में घातक हवाई ‘ग्लाइड बम’ भी इस्तेमाल किए गए।

यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने 215 मिसाइल और ड्रोन से हमले किए तथा यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 87 ड्रोन और सात मिसाइल को मार गिराया एवं उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं, जिनमें दोनेत्स्क, द्निप्रोपेत्रोव्स्क, ओदेसा और तेरनोपिल शहर शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस द्वारा की जा रही हत्याओं और विनाश को रोकने के लिए मॉस्को पर अधिक दबाव बनाने की आवश्यकता है तथा यूक्रेन को मजबूत करने के लिए और अधिक कदम उठाने की भी आवश्यकता है।’’

इन हमलों को लेकर रूस ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

खारकीव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि हमले में 18 अपार्टमेंट इमारत और 13 आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं।

तेरेखोव ने बताया कि फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर किए गए आक्रमण के बाद से यह शहर पर किया गया ‘‘सबसे शक्तिशाली हमला’’ था।

खारकीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया कि शहर के दो जिलों में तीन मिसाइल, पांच हवाई ग्लाइड बम और 48 ड्रोन से हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में दो बच्चे और 14 साल की किशोरी भी शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए।

इससे एक दिन पहले भी रूस ने भीषण बमबारी कर छह यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमला किया गया था जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 80 अन्य घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस