विदेश की खबरें | यूक्रेन के ओडेसा इलाके में रूसी ड्रोन हमले से बदंरगाह पर आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने बताया कि रूस के ड्रोन हमले से अनाज की ढुलाई करने वाली एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गई और वहां की अवसंरचना में आग लग गई। यूक्रेन से ओडेसा बंदरगाह के जरिये विश्व बाजार में आनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने बताया कि रूस के ड्रोन हमले से अनाज की ढुलाई करने वाली एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गई और वहां की अवसंरचना में आग लग गई। यूक्रेन से ओडेसा बंदरगाह के जरिये विश्व बाजार में आनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है।

बताया जाता है कि 17 जुलाई से अबतक रूसी बलों ने ओडेसा बंदरगाह और वैकल्पिक मार्ग के तौर इस्तेमाल किए जा रहे क्षेत्र के नदी पत्तनों पर दर्जनों बार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है।

महाभियोजक कार्यालय ने बताया कि रूस ने डेन्यूब नदी क्षेत्र को निशाना बनाया, जो यूक्रेन और रोमानिया की सीमा निर्धारित करता है। कार्यालय ने तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी। यूक्रेन में डेन्यूब सहित तीन बंदरगाहों का इस समय संचालन हो रहा है।

यूक्रेन की सेना के दक्षिणी कमान ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘दुश्मन का निशाना क्षेत्र के बंदरगाह और औद्योगिक अवसंरचनाएं हैं।’’

उसने बताया कि हमले की वजह से औद्योगिकी और बंदरगाह अवसंरचना में आग लग गई और अनाज की ढुलाई के लिए लगी एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गई।

यूक्रेन की सेना द्वारा बुधवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक, उसकी वायुसेना ने बीती रात 23 शाहिद ड्रोन को मार गिराया जो अधिकतर ओडेसा और कीव में हमले को अंजाम देने वाले थे।

कीव नगर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि कीव में भेजे गए सभी 10 ड्रोन नाकाम कर दिए गए। उन्होंने बताया कि गत रात धमाकों की कई आवाजें सुनाई दी।

पोपको के मुताबिक, मार गिराए गए ड्रोन का मलबा राजधानी के तीन जिलों में गिरा, जिससे गैर रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार सुबह अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, ‘‘रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बंदरगाह, अनाज भंडारण सुविधा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया। दुनिया को इसपर जवाब देना चाहिए।’’

उन्होंने पुष्टि की कि कुछ ड्रोन ने दक्षिण यूक्रेन में ‘भारी नुकसान’ पहुंचाया है।

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्संद्र प्रोकुदीन ने बुधवार को बताया कि गत रात किए गए हमले में खेरसान में दो गैर सैनिक घायल हुए हैं।

जेलेंस्की के कार्यालय ने बताया कि खेरसान के सिटी अस्पताल पर किए गए हमले में एक डॉक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य चिकित्सा कर्मी घायल हो गए। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि हमले मंगलवार को किए गए या बुधवार को।

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, खारकीव क्षेत्र के एक गांव पर किए गए हमले में 91 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\