विदेश की खबरें | रूसी हमले में कीव क्षेत्र में चार वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस द्वारा यूक्रेन के कीव में रविवार रात भर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में चार वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन ने इसकी जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कीव, 11 अगस्त रूस द्वारा यूक्रेन के कीव में रविवार रात भर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में चार वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन ने इसकी जानकारी दी।

यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, रूस ने कीव के ब्रोवेरी जिले के एक आवासीय क्षेत्र में कई मिसाइलें दागीं, जिससे वहां इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इसके मलबे से 35 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे का शव बरामद किया गया।

रूस के हमले में जिले के अन्य तीन लोग घायल हो गये हैं।

कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि रूस ने इस महीने में दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी को निशाना बनाया है।

पोपको ने कहा कि रूस की ओर से दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइलें राजधानी तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन इससे उपनगर प्रभावित हुए, जबकि राजधानी की ओर लक्ष्य साध रहे ड्रोनों को मार गिराया गया।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि य़ूक्रेन की ओर से कुर्स्क, वोरोनिश, बेलगोरोद, ब्रायंस्क और ओर्योल क्षेत्रों में भेजे गए 35 ड्रोनों को ध्वस्त कर दिया गया है।

कुर्स्क के कार्यवाहक गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने टेलीग्राम पर बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा ध्वस्त की गई यूक्रेनी मिसाइल के कुर्स्क में एक आवासीय इमारत पर गिरने से 13 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन ने रूस के क्षेत्रों में किए हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड