Russia Ukraine War: रूस यौन हिंसा को युद्ध के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है: यूक्रेनी अधिकारी

राजदूत यूलिया कोवालिव ने ‘कनाडा हाउस ऑफ कॉमन्स’ की एक समिति के समक्ष सोमवार को कहा कि रूस के सैनिक यौन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और बच्चों को भी नहीं बख्श रहे.

(Photo Credit : Twitter)

राजदूत यूलिया कोवालिव ने ‘कनाडा हाउस ऑफ कॉमन्स’ की एक समिति के समक्ष सोमवार को कहा कि रूस के सैनिक यौन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं और बच्चों को भी नहीं बख्श रहे. उन्होंने कहा कि दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना के मामलों की जांच युद्ध अपराध के तौर पर की जानी चाहिए.

कोवालिव ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में बच्चों को अगवा कर लिया और उन्हें रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में ले जाया गया है, यूक्रेन बच्चों का पता लगाने और उन्हें वापस लाने के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. राजदूत ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले रूसियों ने एक मां की हत्या कर दी थी और उसके बच्चे को मां के पार्थिव देह के साथ बांध दिया था और उनके बीच विस्फोटक लगा दिया था, कुछ देर में विस्फोटक फट गया था.’’ यह भी पढ़ें : दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं : अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन

उन्होंने कहा,‘‘ सिर्फ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उसके सहयोगियों को ही नहीं पूरे रूसी समाज को यूक्रेन पर आक्रमण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि रूस की 70 प्रतिशत से अधिक जनता इस युद्ध का समर्थन कर रही है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 1 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा पहले दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट का लाइव लुत्फ

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर