विदेश की खबरें | मॉस्को पर हमले के बाद रूस ने क्रीमिया में 20 ड्रोन मार गिराए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस ने यूक्रेन का हिस्सा रहे क्रीमिया को 2014 में मॉस्को के अधीन कर लिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस ने यूक्रेन का हिस्सा रहे क्रीमिया को 2014 में मॉस्को के अधीन कर लिया था।

मंत्रालय ने टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि रूसी हवाई रक्षा प्रणाली ने 14 ड्रोन को मार गिराया जबकि छह अन्य ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक तौर पर जाम कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी नुकसान की खबर है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने हमले में संलिप्त होने की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है।

रूस के सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि रूस को क्रीमिया प्रायद्वीप से जोड़ने वाले सेतु पर धुंए का गुब्बार उठ रहा है। रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सयोनोव ने बताया कि रूसी हवाई रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन द्वारा दागी गई दो मिसाइलों को भी नाकाम किया है।

उन्होंने कहा कि हमले से पुल को नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन कुछ समय के लिए यातायात को रोकना पड़ा था। रूस के विदेश मंत्रालय ने क्रीमिया के पुल पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों द्वारा की गई ‘बर्बर कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।’’

यूक्रेन की दो मिसाइलों को मार गिराने की खबर के तुरंत बाद अक्सयोनोव ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने एक और मिसाइल को क्रेच जलडमरुमध्य में मार गिराया।

क्रीमिया को रूस से क्रेच जलडमरुमध्य के रास्ते जोड़ने वाले इस पुल का मॉस्को के लिए सामरिक और मनोवैज्ञानिक महत्व है। यह हथियार और नागरिक आपूर्ति के लिए अहम है और यह मॉस्को के क्रीमिया पर कब्जे को भी मजबूत करता है।

यूक्रेन द्वारा रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से किए गए हमले के बाद लगातार यह तीसरा हमला है। यूक्रेन-रूस युद्ध होने के करीब 17 महीनों के बाद कीव द्वारा मॉस्को पर ड्रोन से हमले किए जाने का सैन्य महत्व बहुत ही कम है लेकिन उसकी रणनीति रूसियों को असहज करने की है और संघर्ष को उनके देश की दहलीज तक ले जाना है।

इस बीच, रूस ने शनिवार को दावा किया है कि उसने यूक्रेन के सुदूर पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के उरोझाइन गांव पर गत रात किए गए हमलों के बाद फिर से कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन के पूर्वोत्तर इलाके खार्कीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव के मुताबिक रूसी गोलाबारी में शनिवार सुबह 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले दक्षिणी जापोरिजिया क्षेत्र के ओरिखिव शहर में एक निर्देशित रूसी बम हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में चार पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहनगर मध्य यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में शनिवार सुबह विस्फोट हुए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई