विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन संकट कम करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की सरकार ने यूक्रेन संकट को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका के प्रस्ताव पर लिखित प्रतिक्रिया भेजी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र, एक फरवरी रूस की सरकार ने यूक्रेन संकट को कम करने के उद्देश्य से अमेरिका के प्रस्ताव पर लिखित प्रतिक्रिया भेजी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी। रूस की यह प्रतिक्रिया तब आयी है, जब बाइडन प्रशासन क्रेमलिन पर यूक्रेन सीमा पर तनाव कम करने का दबाव बना रहा है। रूस ने यूक्रेन सीमा पर करीब 1,00,000 सैनिकों को तैनात किया है।

विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रूस की प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘बातचीत को सार्वजनिक रूप से उजागर करना उचित नहीं होगा’’ और वे इसका फैसला रूस पर छोड़ते हैं कि वह अपनी प्रतिक्रिया को लोगों से साझा करें या नहीं।

इस बीच, रूस ने पश्चिम देशों पर यूक्रेन को लेकर ‘‘तनाव बढ़ाने’’ का मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका कीव में ‘‘नाजियों’’ को सत्ता में लेकर आया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में मॉस्को ने यह टिप्पणी की, जहां रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हुई।

अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने पलटवार करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन सीमा पर 1,00,000 से अधिक सैनिकों को तैनात कर रहा है जो दशकों में यूरोप में ‘‘सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा’’ है।

रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने बाइडन प्रशासन पर ‘‘तनाव को बढ़ाने और उकसाने’’ का आरोप लगाया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस