विदेश की खबरें | रूस और ड्रोन का इस्तेमाल कर रणनीति में बदलाव लाने की योजना बना रहा : जेलेंस्की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि रूस, अपने राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है।
उन्होंने कहा कि रूस, अपने राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की युद्ध नीति को रणक्षेत्र में झटका लगने के कुछ महीनों बाद कीव पर दबाव बनाने के नए तरीके ढूंढ रहा है।
जेलेंस्की ने सोमवार रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारे पास यह सूचना है कि रूस शाहिद (विस्फोट करने वाले ड्रोन) से हमला करने की योजना बना रहा है।’’
उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमला शुरू होने के 10 महीने बाद,‘‘उनका (रूस का) लक्ष्य हमारे लोगों, हमारी वायु रक्षा, हमारी ऊर्जा को खत्म करना है।’’
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को के त्रुटिपूर्ण युद्ध प्रयासों को सही साबित करने के तरीके ढूंढ रहे हैं, जिन्हें हाल के महीनों में यूक्रेन के पलटवार से नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन को पश्चिमी देश हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं।
क्रेमलिन को एक और नया झटका देते हुए यूक्रेनी सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में एक स्थान पर रॉकेट दागे हैं, जहां रूसी सैनिकों को रखा गया था। इस हमले में 63 रूसी सैनिक मारे गये। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक है।
ईरान निर्मित हमलावर ड्रोन सैनिकों और आम लोगों के बीच दहशत फैला देता है।
‘थिंक टैंक’ द इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार ने सोमवार को कहा कि पुतिन अपनी रणनीति के लिए रूस में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
इसने कहा, ‘‘यूक्रेन के खिलाफ रूस के हवाई हमले रूसी राष्ट्रवादियों को इच्छित परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’
थिंक टैंक ने कहा, ‘‘सेना की इस तरह की बड़ी नाकामी युद्ध समर्थक रूसी समुदाय को रिझाने की पुतिन की कोशिशों को और जटिल बना देगी। ’’
जेलेंस्की ने चेतावनी दी कि आने वाले हफ्तों में रातें बेचैनी भरी हो सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेनी सेना ने अब तक 80 से अधिक ईरान निर्मित ड्रोन को मार गिराया है।
यू्क्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख केरयलो तायमोशेंको के हवाले से मंगलवार को मीडिया में आई एक खबर में कहा गया है कि एक रूसी मिसाइल ने बीती रात द्रुजकीवका शहर को निशाना बनाया और इस हमले में दो लोग घायल हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि हमले में आईस हॉकी का एक परिसर तबाह हो गया, जिसे यूक्रेन में सबसे बड़ा हॉकी और स्केटिंग स्कूल बताया जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)