Russia Ukraine War: यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस- व्हाइट हाउस

इससे पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन में अवैध रासायनिक हथियार बनाए जा रहे हैं, जिसे व्हाइट हाउस ने खारिज किया था. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इस सप्ताह यूक्रेन पर अपने क्षेत्र में अमेरिका के समर्थन से रासायनिक एवं जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चलाने का आरोप लगाया था.

White House (Photo Credits: wikimedia commons)

इससे पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन में अवैध रासायनिक हथियार बनाए जा रहे हैं, जिसे व्हाइट हाउस ने खारिज किया था. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने इस सप्ताह यूक्रेन पर अपने क्षेत्र में अमेरिका के समर्थन से रासायनिक एवं जैविक हथियार प्रयोगशालाएं चलाने का आरोप लगाया था. हालांकि अपने आरोप के पक्ष में उन्होंने कोई सबूत मुहैया नहीं कराए थे.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के रूस के इन आरोपों को ‘बेतुका’ बताया और कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ सामूहिक विनाश के इस प्रकार के हथियार संभवत: स्वयं इस्तेमाल करने का आधार बनाने के लिए यह आरोप लगा रहा है. साकी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘यह यूक्रेन पर पूर्व नियोजित, अकारण और अनुचित हमले को सही ठहराने की कोशिश करने के लिए रूस की एक स्पष्ट चाल है.’’ यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: राष्ट्रवादियों ने नागरिकों की निकासी की प्रक्रिया को पटरी से उतारा- राष्ट्रपति पुतिन

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को रूस के दावे को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ करार दिया. एक रूसी पत्रकार द्वारा इन दावों के बारे में सवाल किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘इस समय इन रिपोर्ट या इस प्रकार की प्रयोगशालाओं संबंधी इन आरोपों की पुष्टि करने वाली कोई सूचना नहीं है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस