विदेश की खबरें | रूस नए प्रतिबंधों का सामना करने को पूरी तरह से तैयार: विदेश मंत्री लावरोव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को तवज्जो नहीं देते हुए मंगलवार को कहा कि मॉस्को नए प्रतिबंधों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तियानजिन (चीन), 15 जुलाई रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को तवज्जो नहीं देते हुए मंगलवार को कहा कि मॉस्को नए प्रतिबंधों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि रूस पहले से ही ‘अभूतपूर्व प्रतिबंधों’ का सामना कर रहा है। उन्होंने किसी भी नए प्रतिबंध से निपटने की देश की क्षमता पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, "हमारे विरुद्ध घोषित प्रतिबंधों की संख्या पहले ही काफी ज्यादा है। हम उनका सामना कर रहे हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम (संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों का) सामना कर लेंगे।"

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर रूस 50 दिन के भीतर यूक्रेन मामले में अमेरिका के साथ समझौता करने में विफल रहता है, तो वह रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर लगभग 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, लावरोव ने कहा कि रूस यह जानना चाहेगा कि यूक्रेन पर समझौता करने के लिए 50 दिन का समय देने से ट्रंप का क्या तात्पर्य है।

उन्होंने कहा, "हम लगभग 50 दिन के बाद यह समझना चाहेंगे कि इस बयान के पीछे क्या तात्पर्य है। इससे पहले भी 24 घंटे और 100 दिन की समय-सीमाएं दी गई थीं। हमने यह सब देखा है और वास्तव में अमेरिकी राष्ट्रपति की मंशा को समझना चाहेंगे।"

लावरोव ने यह भी कहा कि एससीओ देशों ने ईरान के परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के वैध अधिकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

\