विदेश की खबरें | रूस ने पूर्वी यूक्रेन के व्यापक क्षेत्र में कब्जा करने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि मास्को की सेना ने लुहान्स्क क्षेत्र के 97 फीसदी हिस्से को ‘‘मुक्त’’ करा लिया है।

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि मास्को की सेना ने लुहान्स्क क्षेत्र के 97 फीसदी हिस्से को ‘‘मुक्त’’ करा लिया है।

रूस यूक्रेन के पूरे पूर्वी डोनबास हिस्से पर कब्जा करना चाहता है, जिसमें डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्र शामिल हैं।

शोइगू ने दावा किया कि रूसी सेना ने सिविएरोडोनेट्सक के आवासीय क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया है और इसके बाहरी इलाके और आसपास के शहरों पर एक औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

लुहान्स्क क्षेत्र का प्रशासनिक केंद्र, सिविएरोडोनेट्सक, हाल में रूसी आक्रमण का केंद्र बिंदु रहा है।

शोइगू ने कहा कि रूसी सैनिकों ने पोपसना शहर की ओर अपने आक्रमण को तेज किया है और उन्होंने इस क्षेत्र के लाइमन और स्वियातोहिरस्क और 15 अन्य शहरों पर नियंत्रण कर लिया है।

यूक्रेन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि रूस पूर्वी यूक्रेन में अतिरिक्त सैन्य बलों को तैनात कर रहा है, जिसका उद्देश्य यूक्रेन की सुरक्षा को कमजोर करना है।

लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने स्वीकार किया कि रूसी सेना का सिविएरोडोनेट्सक के औद्योगिक बाहरी इलाके में नियंत्रण है, जो लुहान्स्क क्षेत्र के दो शहरों में से एक है जो अभी भी यूक्रेनी हाथों में है।

रूस की सेना ने सिविएरोडोनेत्स्क के करीब एक शहर लिसीचांस्क को लगभग पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है।

उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने एक स्थानीय बाजार, एक स्कूल और एक कॉलेज की इमारत को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि तीन घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हैदई ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर, यूक्रेनी बलों ने 10 रूसी हमलों को नाकाम किया। उनके दावे को हालांकि स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।

यूक्रेन को लगातार रूसी हमलों को रोकने में मदद करने के लिए पश्चिमी देशों से हथियार और गोला-बारूद मिल रहा है।

रूस ने मंगलवार को दावा किया कि उसके बलों ने अमेरिका द्वारा दी गई दो तोपखाना प्रणालियों और नॉर्वे द्वारा आपूर्ति की गई एक होवित्जर तोप को नष्ट कर दिया।

मेजर जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि रूसी तोपखाने ने यूक्रेन को नॉर्वे से मिली एक होवित्जर तोप और अमेरिका से मिली दो अन्य तोपखाना प्रणालियों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि रूसी तोपखाने ‘बैराज’ ने देश के पूर्व में अन्य यूक्रेनी उपकरणों को नष्ट कर दिया।

मेजर ने कहा कि रूसी वायुसेना ने यूक्रेनी सैनिकों, उपकरणों के जखीरे और तोपखाने की तैनाती को निशाना बनाया। हालांकि, कोनाशेंकोव के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच कीव में अजोवस्टल स्टीलवर्क्स में मारे गए कई यूक्रेनी लड़ाकों के शव के पोस्टमार्टम की योजना बनाई गई।

अज़ोव रेजिमेंट यूक्रेनी इकाइयों में से एक थी, जिसने जमीन, समुद्र और हवा से लगातार रूसी हमलों के बाद मई में आत्मसमर्पण करने से पहले लगभग तीन महीने तक स्टीलवर्क्स की रक्षा की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\