विदेश की खबरें | रूस ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमले को नाकाम करने का दावा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्रेमलिन ने कथित हमले के प्रयास को “आतंकवादी कृत्य” करार दिया और कहा कि रूसी सेना और सुरक्षाबलों ने हमले से पहले ही दोनों ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया।
क्रेमलिन ने कथित हमले के प्रयास को “आतंकवादी कृत्य” करार दिया और कहा कि रूसी सेना और सुरक्षाबलों ने हमले से पहले ही दोनों ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसियों द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय को क्रेमलिन कहते हैं। क्रेमलिन ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुरक्षित हैं और अपने कार्यक्रम में कोई बदलाव किए बगैर काम कर रहे हैं।
यूक्रेन की तरफ से इन आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। क्रेमलिन ने कथित घटना से संबंधित कोई सबूत पेश नहीं किया, और उसके बयान में अधिक विवरण शामिल नहीं था।
‘तास’ ने बयान के हवाले से कहा कि क्रेमलिन घटना को नौ मई को रूस द्वारा मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ से पहले पुतिन की हत्या के प्रयास के तौर पर देखता है।
‘तास’ की खबर में बयान के हवाले से कहा गया, रूस “जब और जहां उचित समझे” जवाब देने का अधिकार रखता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)