विदेश की खबरें | रूस ने वार्ता रुकने के लिए युक्रेन को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘अभी ये (बातचीत) थमी हुई है, क्योंकि हमने पांच दिन पहले यूक्रेन के वार्ताकारों के समक्ष अन्य प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।’’

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘अभी ये (बातचीत) थमी हुई है, क्योंकि हमने पांच दिन पहले यूक्रेन के वार्ताकारों के समक्ष अन्य प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।’’

लावरोव ने आरोप भी लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों के हालिया बयान से प्रतीत होता है कि ‘‘उन्हें बातचीत की जरूरत नहीं है। उन्हें अपनी किस्मत के भरोसे रहना है।’’

इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी एवं प्रमुख वार्ताकार व्लादिमीर मेदिंस्की ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है कि उन्होंने यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के साथ लंबी बातचीत की है।

हालांकि, उन्होंने कोई ब्योरा नहीं दिया है कि वार्ता के दौरान क्या बातचीत हुई और क्या इस क्षेत्र में कोई प्रगति हुई है।

-----

मॉस्को : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के इस्पात संयंत्र की सुरक्षा में जुटे यूक्रेन के जवानों को आत्मसमर्पण करने और जिन्दा रहने की गारंटी प्राप्त करने का विकल्प दिया है।

क्रेमलिन से दी गयी जानकारी के अनुसार, पुतिन ने यह टिप्पणी अपने और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के बीच हुई बातचीत के दौरान की है।

----

लंदन : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि ब्रिटेन पोलैंड के सोवियत-काल के टी-72 टैंक को बदलने के लिए टैंक भेज रहा है।

पोलैंड ये टैंक यूक्रेन को दे सकता है।

जॉनसन ने यह टिप्पणी शुक्रवार को नयी दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को की। वहां जॉनसन ने भारत के प्रधानमंत्री से बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी