विदेश की खबरें | रूस ने खारकीव के वोवचांस्क पर हमला किया: यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रात के समय गोलाबारी से खारकीव क्षेत्र में और रूसी सीमा से पांच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित वोवचांस्क को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद अधिकारियों ने लगभग 3,000 लोगों को वहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रात के समय गोलाबारी से खारकीव क्षेत्र में और रूसी सीमा से पांच किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित वोवचांस्क को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद अधिकारियों ने लगभग 3,000 लोगों को वहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तड़के रूसी सेना ने वोवचांस्क के पास यूक्रेनी सुरक्षा को भेदने की कोशिश की। उसने कहा कि हमले को रोकने के लिए आरक्षित इकाइयों को तैनात किया गया था।

विश्लेषकों ने कहा कि यह हमला एक "बफर जोन" बनाने के रूसी प्रयास की शुरुआत का प्रतीक हो सकता है जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलगोरोड और अन्य रूसी सीमा क्षेत्रों पर लगातार यूक्रेनी हमलों को रोकने के लिए इस साल की शुरुआत में बनाने का संकल्प लिया था।

यूक्रेन ने पहले कहा था कि उसे पता है कि रूस खारकीव और सुमी क्षेत्रों के करीब उत्तर पूर्व सीमा पर हजारों सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। यूक्रेनी खुफिया अधिकारियों ने कहा कि क्रेमलिन की सेना ने पूर्वी यूक्रेन में हालिया जमीनी हमला किया है, उन्हें उम्मीद है कि क्रेमलिन की सेना उत्तर पूर्व में भी हमला करेगी।

हालांकि रूस संभवतः यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर कब्जा नहीं कर सकता, लेकिन वह यूक्रेन को इस क्षेत्र में और अधिक सैनिक भेजने के लिए मजबूर कर सकता है, जिससे अन्य क्षेत्र हमले के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाएंगे। इसके अलावा, यूक्रेनी अधिकारियों को नागरिकों को निकालने के लिए मजबूर करने से व्यवधान पैदा होने और संसाधन बंटने की आशंका है।

वोवचांस्क प्रशासन के प्रमुख तमाज हम्बरिश्विली ने यूक्रेन के ह्रोमादस्के रेडियो को बताया, "अब पूरा शहर भारी गोलाबारी की चपेट में है, यहां रहना सुरक्षित नहीं है।"

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई दोपहर तक जारी रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\