विदेश की खबरें | रूस ने परमाणु हथियारों के अभ्यास की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पांचवे कार्यालय की शुरुआत की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की गयी। रूस इस सप्ताह बृहस्पतिवार को 'विजय दिवस' के रूप में मनाएगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार का प्रतीक है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पांचवे कार्यालय की शुरुआत की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की गयी। रूस इस सप्ताह बृहस्पतिवार को 'विजय दिवस' के रूप में मनाएगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी की हार का प्रतीक है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभ्यास ‘रूस के संबंध में कुछ पश्चिमी देशों के अधिकारियों के भड़काऊ बयानों और धमकियों’ के जवाब में है।

रूस ने पहली बार सार्वजनिक रूप से सामरिक परमाणु हथियारों के साथ सैन्य अभ्यास की घोषणा की है हालांकि इसके सामरिक परमाणु बल नियमित रूप से अभ्यास करते रहते हैं।

सामरिक परमाणु हथियारों में हवाई बम, कम दूरी की मिसाइलों के लिए हथियार और तोपखाने के हथियार भी शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल युद्धक्षेत्र में अभ्यास के लिए किया जाएगा। हालांकि ये उन रणनीतिक हथियारों की तुलना में कम शक्तिशाली होते हैं, जो पूरे शहर को नष्ट करने का क्षमता रखते हैं।

यह घोषणा यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों के लिए एक चेतावनी प्रतीत होती है, जो दो साल से अधिक समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर लगातार गंभीर चिंता जता रहे हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह दोहराया था कि वह यूक्रेन में सेना भेजने के विचार से इनकार नहीं कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि कीव की सेना रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने के लिए ब्रिटेन के लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग कर सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू