विदेश की खबरें | परमाणु संयंत्र पर खतरे के लिए रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि रूसी सेनाओं ने यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट नीपर नदी के उस पार यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों में मिसाइल और तोप से हमले किए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि रूसी सेनाओं ने यूरोप के सबसे बड़े जैपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट नीपर नदी के उस पार यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्सों में मिसाइल और तोप से हमले किए हैं।

वहीं, रूस का दावा है कि यूक्रेन की ओर से दागे गए गोले उस इमारत पर गिरे हैं जिसमें परमाणु ईंधन को रखा गया है।

इस बीच, अधिकारियों ने संयंत्र के करीब रहने वाले लोगों के बीच शुक्रवार को आयोडिन की टैबलेट बांटने की शुरुआत की, ताकि विकिरण होने की स्थिति में बचाव हो सके।

सबसे बड़ी चिंता परमाणु संयंत्र के रिएक्टर को ठंडा रखने की कूलिंग प्रणाली को लेकर है, जिसे चालू हालत में रखने के लिए बिजली की जरूरत होती है। परंतु अधिकारियों का कहना है कि आग लगने से पारेषण लाइन को हुई क्षति की वजह से संयंत्र को बृहस्पतिवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जानकारों का मानना है कि कूलिंग प्रणाली के बंद होने से परमाणु रिएक्टर के अत्यधिक गर्म होने की वजह से हादसा हो सकता है।

रूसी सेना ने इस परमाणु संयंत्र पर छह महीने से जारी युद्ध की शुरुआत में ही कब्जा कर लिया था और यूक्रेन के कर्मी इसका परिचालन कर रहे हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर संयंत्र पर गोलाबारी करने का आरोप लगा रहे हैं जिससे इलाके में तबाही मचने की आशंका पैदा हो गई है।

यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा परिचालक एनर्गोटम ने शनिवार को कहा कि रुक-रुक कर हो रही गोलाबारी की वजह से ऊर्जा केंद्र के अवसंरचना को क्षति पहुंची है। कंपनी ने बताया, ‘‘हाइड्रोजन और रेडियोधर्मी सामग्री के रिसाव होने और आग लगने का खतरा बहुत अधिक है।’’

नवीनतम संघर्ष की जानकारी देते हुए निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र के गवर्नर वालेंटिन रेजनिचेंको ने बताया कि ग्राड मिसाइल और तोप के गोलों से निकोपोल और मारहानेट्स पर हमले किये गये हैं। यह क्षेत्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निकट नीपर नदी के उस पार मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

हालांकि, रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने दावा किया कि यूक्रेन की सेना ने मारहानेट्स से संयंत्र पर गोलाबारी की। उन्होंने कहा कि गत एक दिन में यूक्रेन के 17 गोले संयंत्र पर गिरे हैं जिनमें से चार गोले उस इमारत की छत पर गिरे हैं, जहां पर परमाणु ईंधन रखा गया है।

दोनों पक्षों के दावों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि लड़ाई जारी होने की वजह से पत्रकारों की इलाके में आवाजाही पर रोक है।

संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)अपने निरीक्षक दल संयंत्र में भेजने के लिए समझौता करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण की तैयारी की जा रही है, लेकिन अबतक स्पष्ट नहीं है कि यह कब संभव होगा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यह जरूरी है कि आईएईए के प्रतिनिधि यथाशीर्घ संयंत्र जाएं और उसे ‘‘यूक्रेन के स्थायी नियंत्रण’ में रखने में मदद करें।

उन्होंने देश को रात को किए गए नवीनतम संबोधन में कहा, ‘‘स्थिति खतरनाक बनी हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\