जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 83.23 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी के बीच विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 83.23 (अस्थायी) के भाव पर आ गया।

मुंबई, 16 नवंबर विदेशी कोषों की निकासी के बीच विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 83.23 (अस्थायी) के भाव पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट को कुछ हद तक थामने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरावट के साथ 83.18 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 83.17 से लेकर 83.25 के दायरे में रहा।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.23 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट है।

बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे बढ़कर 83.09 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक के 103.90 से बढ़कर 104.30 पर पहुंचने से रुपये को डॉलर के मुकाबले कमजोरी का सामना करना पड़ा।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक बृहस्पतिवार को 0.10 प्रतिशत चढ़कर 104.35 पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.54 प्रतिशत कमजोर होकर 80.78 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि चीन में मांग नरम पड़ने के संकेत और अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में उम्मीद से अधिक साप्ताहिक वृद्धि होने से एशियाई व्यापार में तेल की कीमतें और गिरी हैं।

घरेलू स्तर पर बीएसई सेंसेक्स 306.55 अंक चढ़कर 65,982.48 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 89.75 अंक बढ़कर 19,765.20 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 550.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड