जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे कमजोर होकर 85.77 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे टूटकर 85.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आयातकों की मासांत की डॉलर मांग और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में सुधार से रुपये पर दबाव पड़ा।

मुंबई, 27 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे टूटकर 85.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आयातकों की मासांत की डॉलर मांग और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा में सुधार से रुपये पर दबाव पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। यह शुल्क दो अप्रैल से लागू होगा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को नकदी की कमी, जवाबी शुल्क लागू होने की चिंताओं और आयातकों की ओर से महीने के अंत में अमेरिकी मुद्रा की मांग के कारण नए सिरे से दबाव का सामना करना पड़ा।

हालांकि, विदेशी पूंजी के प्रवाह ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.90 पर खुला। दिन में इसमें 85.73 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तथा 85.93 प्रति डॉलर के निचले स्तर का छुआ। अंत में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.77 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद से आठ पैसे की गिरावट है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.69 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.43 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 317.93 अंक की बढ़त के साथ 77,606.43 अंक पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.10 अंक चढ़कर 23,591.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड