जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 76.40 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नीतिगत निर्णय आने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दर में वृद्धि करने के चौंकाने वाले फैसले से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 76.40 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार मई अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नीतिगत निर्णय आने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा ब्याज दर में वृद्धि करने के चौंकाने वाले फैसले से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 76.40 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.46 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 76.17 से 76.58 रुपये के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ।

कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 76.40 के भाव पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 76.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ईद-उल-फितर के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को बिना किसी तय कार्यक्रम के एमपीसी बैठक के बाद मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर को 0.4 प्रतिशत बढ़ाकर 4.40 प्रतिशत कर दिया। मुद्रास्फीति दर पिछले तीन महीनों से छह प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.43 प्रतिशत बढ़कर 108.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 103.45 रह गया।

घरेलू शेयर बाजारों में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,306.96 अंक की गिरावट के साथ 55,669.03 अंक रह गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को उन्होंने 1,853.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू