जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 82.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, 21 अप्रैल वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 82.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी के कारण रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.11 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में आठ पैसे की तेजी के साथ 82.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.07 के उच्चस्तर और 82.19 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.17 पर बंद हुआ था।

इससे पिछले दो कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व तथा अन्य केन्द्रीय बैंकों द्वारा आगे भी ब्याज दर में वृद्धि किये जाने की उम्मीद के कारण कारोबारियों ने सतर्कता बरतते हुए कारोबार किया।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 101.89 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 22.71 अंक की तेजी के साथ 59,655.06 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.98 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,169.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू