जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 जून कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
हालांकि, अपनी प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.13 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से सात पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।
दिन में कारोबार के दौरान रुपया 82.13 के उच्चस्तर तक गया।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.09 पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.64 हो गया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत घटकर 75.83 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.45 अंक की तेजी के साथ 63,523.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,942.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)