जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, सात अगस्त घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा हालांकि कुछ प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.73 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.71 से 82.78 के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से छह पैसे मजबूत होकर 82.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.81 पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर सूचकांक में शुक्रवार की कमजोरी और कच्चे तेल की कम कीमतों को समायोजित करते हुए भारतीय रुपये ने सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की।

अल्पावधि में निवेशकों का ध्यान बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों पर रहेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 102.35 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 85.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 232.23 अंक बढ़कर 65,953.48 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,892.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ