जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 अप्रैल विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की तेजी के साथ 81.97 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.78 के उच्च स्तर और 81.98 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ की वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 102.06 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.54 अंक की तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

निवेशकों की निगाह अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के बैठक के ब्यौरे, खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 475.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\