जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.43 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 जून घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 82.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.45 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की मजबूती के साथ 82.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 82.40 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.48 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।
शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.47 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को सपाट से लेकर तेजी के रुख के साथ कारोबार कर रहा था। कमजोर कच्चे तेल की कीमतों ने भी रुपये को समर्थन दिया।
हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से निकासी ने रुपये की भारी तेजी पर रोक लगा दिया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 308.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.28 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.31 प्रतिशत घटकर 73.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 99.08 अंक की तेजी के साथ 62,724.71 पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)