जरुरी जानकारी | रुपया 39 पैसे की तेजी के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की तेजी के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण रुपये में यह तेजी आई।

मुंबई, 23 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की तेजी के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के बाद अमेरिकी प्रतिभूति प्रतिफल में गिरावट आने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि अनुमान के अनुरूप है तथा कच्चे तेल की घटती कीमतों ने कुल कारोबारी धारणा को मजबूत किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.38 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 39 पैसे की तेजी के साथ 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.08 के उच्चस्तर और 82.41 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

‘गुडी पडवा’ पर्व के मौके बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 102.38 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और फेडरल रिजर्व के नरम रुख की वजह से अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के बीच भारतीय रुपये में तेजी रही।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 289.31 अंक घटकर 57,925.28 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 61.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी