जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 81.99 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 81.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में वृद्धि की आशंकाओं तथा कच्चे तेल कीमतों में मजबूती आने के बीच रुपये के शुरूआती लाभ में कमी आई।

मुंबई, 10 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 81.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में वृद्धि की आशंकाओं तथा कच्चे तेल कीमतों में मजबूती आने के बीच रुपये के शुरूआती लाभ में कमी आई।

विदेशी धन का निवेश बढ़ने और लगातार छठे दिन शेयर बाजार में आई तेजी के कारण रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में तीन पैसे की तेजी के साथ 81.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 81.78 के उच्च स्तर और 81.99 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.69 प्रतिशत बढ़कर 102.80 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.54 अंक की तेजी के साथ 59,846.51 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, स्काईमेट द्वारा सामान्य से कम मॉनसून पूर्वानुमान और शुरुआती एशियाई व्यापार में डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव पड़ा लेकिन घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये को समर्थन मिला।

निवेशकों की निगाह अब उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई), फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे, खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी