जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के सतत निवेश तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बृहस्पतिवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 पर बंद हुई।

मुंबई, 26 नवंबर विदेशी कोषों के सतत निवेश तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बृहस्पतिवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.85 पर खुला। दिन में 73.75 से 73.89 बीच घट बढ के बाद विनिमय दर अंत में 73.88 प्रति डॉलर पर बंद हुई। बुधवार को बंद के समय विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 73.91 रुपये प्रति डॉलर था जो करीब एक माह का उच्चतम स्तर है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती को लगा बड़ा झटका, PDP के तीन नेताओं ने दिया पार्टी इस्तीफा, बताई ये वजह.

लगातार पांचवें कारेाबारी सत्र में रुपये में तेजी रही।

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.04 हो गया।

यह भी पढ़े | Delhi Chalo March: दिल्ली आ रहे किसानों का हल्ला बोल जारी, शंभु बॉर्डर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को खेतों में फेका; देखें वीडियो.

घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 431.64 अंक बढ़कर 44,259.74 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को निवल आधार पर 24.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत घटकर 48.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू