जरुरी जानकारी | रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 81.41 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 81.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थम गई।

मुंबई, 18 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 81.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थम गई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये के लाभ पर कुछ अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.80 पर कमजोर खुला लेकिन दिन के कारोबार में इस गिरावट पर अंकुश लगा और कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से 28 पैसे बढ़कर 81.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने दिन के उच्च स्तर 81.25 प्रति डॉलर और 81.82 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत घटकर 101.93 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.38 प्रतिशत बढ़कर 87.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 390.02 अंक की तेजी के साथ 61,045.74 अंक पर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया के अनुसार, बैंक ऑफ जापान (बीओजे) द्वारा दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद रुपये में अधिक उतार-चढ़ाव रहा।

घरेलू मोर्चे पर निवेश प्रवाह से भी रुपये में मजबूती आई।

निवेशक अब अमेरिका से खुदरा बिक्री आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 211.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, घरेलू शेयरों में तेजी तथा कमजोर डॉलर के कारण बुधवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश प्रवाह ने भी रुपये को समर्थन दिया। 17 कारोबारी सत्रों के बाद पहली बार मंगलवार को एफआईआई शुद्ध खरीदार बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान