जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 81.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, तीन जुलाई विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 81.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 81.76 के दिन के उच्चतम स्तर और से 82.01 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की तेजी के साथ 81.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘सकारात्मक घरेलू बाजारों तथा एफआईआई निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण भारतीय रुपये में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार अबतक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगा दिया।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 103.13 हो गया।

कारोबारियों को उम्मीद है कि अमेरिका के तमाम आर्थिक आंकड़ों के मजबूत रहने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकता है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनुमान से कहीं अधिक दो प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 486.49 अंक बढ़कर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 65,205.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार शुद्ध रूप से 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल