जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 82.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 82.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।

मुंबई, तीन फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 82.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, कॉरपोरेट क्षेत्र की डॉलर की मांग और कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया और रुपये में तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 12 पैसे की तेजी के साथ 82.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.31 के निचले स्तर और 81.76 के ऊपरी स्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.63 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत बढ़कर 82.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक की तेजी के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू