जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की तेजी के साथ 81.94 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 81.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।

मुंबई, 10 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 81.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के पर्याप्त निवेश, घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.06 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 81.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.96 के उच्चस्तर और 82.09 के निचले स्तर तक गया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार रहा जिसकी वजह से उन्होंने सतर्कता का रुख रखा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मंगलवार की गिरावट के बाद भारतीय मुद्रा में अमेरिका के महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सुधार हुआ। स्थिर रुख के साथ खुलने के बाद रुपया 82.09 से 81.96 प्रति डॉलर के दायरे में रहा।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.67 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.87 अंक की तेजी के साथ 61,940.20 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,942.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें